Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कालीगंज बम धमाके में नाबालिग बच्ची की मौत मामले में पांचवी गिरफ्तारी

कृष्णनगर पुलिस जिले की ओर से बताया गया है कि मंगलवार तक आदर शेख, मानोवर शेख, कालू शेख और अनवर शेख को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया था।

25 Jun 2025

 कालीगंज बम धमाके में नाबालिग बच्ची की मौत मामले में पांचवी गिरफ्तारी

कोलकाता। नदिया जिले के कालीगंज में बम विस्फोट से एक दस वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। बुधवार को शरीफुल शेख नाम के एक और आरोपित को पकड़ा गया, जिससे इस मामले में गिरफ्तारियों की संख्या पांच हो गई है। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार तक चार मुख्य आरोपितों को हिरासत में लिया था।

कृष्णनगर पुलिस जिले की ओर से बताया गया है कि मंगलवार तक आदर शेख, मानोवर शेख, कालू शेख और अनवर शेख को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया था।

घटना के बाद से इलाके में तनाव है और मामले में राजनीति भी गरमा गई है।

मोलांदा गांव की निवासी तमन्ना खातून सोमवार को अपनी मां के साथ स्नान करके लौट रही थी, तभी कथित रूप से एक 'सॉकेट बम' विस्फोट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। वह कक्षा चार की छात्रा थी। तमन्ना की मां सबीना यास्मीन ने आरोप लगाया कि बम फेंकने वालों के चेहरे उन्होंने देखे हैं और वे सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम माकपा समर्थक हैं। मैं चेहरों को पहचानती हूं, नाम नहीं जानती।

यह घटना उस समय हुई जब कालीगंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की मतगणना चल रही थी। शुरुआती रुझानों से ही साफ हो गया था कि तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अलिफा अहमद भारी अंतर से जीत रही हैं। इसी दौरान तृणमूल समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला और आरोप है कि इसी जुलूस से माकपा समर्थकों के घरों की ओर बम फेंका गया।

पुलिस अधीक्षक अमरनाथ के ने बताया कि इलाके में वर्ष 2023 से दो गुटों के बीच तनाव चला आ रहा था, संभव है कि यह घटना उसी का नतीजा हो। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार शाम सोशल मीडिया पर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और अधिकारियों को आरोपितों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कालीगंज बम धमाके में नाबालिग बच्ची की मौत मामले में पांचवी
कृष्णनगर पुलिस जिले की ओर से बताया गया है कि मंगलवार तक आदर शेख, मानोवर शेख, कालू शेख और अनवर शेख को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News